Followers

Sunday, 17 June 2012

Pilgrim places and wishes

अगर मे ये कहु के मुजे अगर मौका मिले तो मे विदेश जाऊंगा उसके लिए प्रयत्न करूंगा और अगर इसके बदले  मे ये कहु के मुजे कैसे भी करके विदेश जाना ही है तो इन दोनों मे क्या फर्क है ? फर्क सिर्फ इतना ही है पहले विधान के साथ लागणी(इमोशन) जुड़ी नहीं है और दूसरे विधान के साथ स्ट्रॉंग इमोशन जुड़ी है । इस से क्या फर्क पड़ता है  ? हमारे विचार जो हे वो ऊर्जा का एक मूलभूत स्वरूप है पर वो बहुत ही सूक्ष्म स्वरूप मे है । जैसे की हमारे वपराश मे है रुपैया वो सूक्ष्म रूप है अगर आपको कोई घर ,जमीन खरीदना है तो लाखो रुपये लगते है या अगर आप दरवाजे को हाथ से थप थपा ओगे तो कुछ नहीं होगा अगर हाथ मे हथोड़े से दरवाजे पर मारोगे तो दरवाजा टूट जाएगा ये सवाल ऊर्जा के स्तर लेवेल का है अगर ऊर्जा कम होगी तो परिणाम नहीं मिलेगा अगर ऊर्जा ज्यादा मात्र मे होगी तो परिणाम प्राप्त होता है  जेसे   के दरवाजे का टूटना .
     इसी तरह हमारे जो विचार है अगर उनको अधिक मात्र मे ऊर्जा मिले तो  उसका वाइब्रेशन लेवेल बढ़ के वो विचार हकीकत बन जाएगा । इसका एक स्वरूप है मंत्रयोग जिस मे एक मंत्र को कई लाख बार जप किया जाता है उतनी बार रिपीट होता है की उसकी ऊर्जा बढ़ जाती है । अगर एक ही विचार को बार बार लगातार करते रहेंगे तो उसकी ऊर्जा बढ़ते बढ़ते वो हकीकत मे पलट जाएगा । या अगर आप उस विचार के साथ अपनी लागणी (इमोशन) जोड़ देंगे तो भी विचार की ऊर्जा बढ़ जाएगी और जैसे जैसे इमोशन की तीव्रता बढ़ेगी विचार हकीकत मे पलट जाएगा । या आप उसे ऊर्जा देके भी हकीकत मे बदल सकते है .
                      हमारे ज्यादातर धार्मिक स्थल है वो जंगल , पहाड़ , नदी किनारे ,समुद्र किनारे होते है । ऐसा क्यू होता है ? क्यो की वो सभी जगह कुदरती तोर पे ऊर्जा की मात्र बहोत अधिक होती है । इससे क्या होता है ? यह सभी जगह हमारे लिए शॉर्ट कट वाला रास्ता बन जाता है जिससे हम अपनी मनोकामना जल्दी पूरी कर सकते है दुखो से छुटकारा मिल सकता है । पर ये कैसे ? उस धार्मिक स्थल पर अधिक ऊर्जा होने से वहा पर हम जो विचार करते है संकल्प लेते है उसमे अधिक ऊर्जा मिलती है जिस से वो हकीकत मे पलट जाते है । एक आम आदमी को  लिए मंत्र जप के लिए समय नहीं मिलता और विचार के साथ तीव्र इमोशन जोड़ने मे भी उसे आसानी नहीं रहेती इसी लिए वो इन धार्मिक स्थान पे जाके आसानी से अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकता है अपने दुखो से छुटकारा मिल सकता है .